क्लीनर ट्राला लेकर फरार
भास्कर न्यूज. कुरुक्षेत्र
पिपली- लाडवा रोड पर गांव बोहली के मोड पर खड़े एक ट्राला को परिचालक लेकर फरार हो गया। पुलिस ने ट्रक मालिक की शिकायत पर मामला दर्ज कर लिया है। ट्राला मालिक हरमीत सिंह वासी सेक्टर-3 ने पिपली पुलिस में दी शिकायत में बताया कि बीती रात उसने अपना ट्राला नंबरएचआर56ई-0517 गांव के मोड़ पर खड़ा किया था। रात को ट्राले पर क्लीनर जगदीश था। सुबह जब वह ट्राला देखने पहुंचा तो दोनों गायब मिले। पुलिस ने मामला दर्ज करके ट्राले व कलीनर की तलाश शुरू कर दी है।










