झगड़े में महिला सहित दो जख्मी, 16 नामजद
कुरुक्षेत्र. गांव ईशरेहड़ी के पास कुछ लोगों ने मिलकर एक व्यक्ति पर हमला कर दिया। घायल अवस्था में उसे अस्पताल में भर्ती कराया गया है। पुलिस ने शिकायत पर मामला दर्ज करके आरोपियों की तलाश शुरू कर दी है। घायल राजकुमार वासी गांव ईशरेहड़ी ने कहा है कि गांव निवासी सतबीर, सतनाम, मनदीप, सत्ता, अमित, सुमित, बलजीत, राधा व 10-11 अन्य ने पुरानी रंजिश के चलते उसे घेर कर पीटा। शोर सुनकर लोग वहां पहुंचे और किसी तरह उसे छुडाया। वहीं रामगढ़ रोड पर कुछ लोगों ने एक मकान में घुस हमला किया। जिसमें एक महिला जख्मी हो गई। राजकुमार वासी रामगढ़ रोड ने बताया कि हरफूल सिंह, शांतिदेवी, जोरासिंह व धर्मों देवी, कृष्ण और बिमला उसके घर में जबरी घुस आए और उन पर हमला बोल दिया। जिसमें उसकी पच्ी जख्मी हो गई। पुलिस ने केस दर्ज कर जांच शुरू की है।










