अध्यापक संघ ने अपनी मांगों को लेकर दिया धरना
लाडवा. हरियाणा राजकीय अध्यापक संघ शाखा ने अपनी लंबित पड़ी मांगों को लेकर खंड कार्यालय के समक्ष धरना दिया । साथ ही अपनी मांगों का एक ज्ञापन खंड शिक्षा अधिकारी वेद प्रकाश वर्मा को सौंपा। धरने की अध्यक्षता करते हुए खंड प्रधान सतबीर नरवाल ने कहा कि हटाए गए अतिथि अध्यापकों को समायोजन करना, मीड-डे-मिल से संबंधित समस्याओं, अध्यापकों के लंबित पडे मामले पूरा करना, मिडल स्कूलों का जनवरी, फरवरी 2009 का एरियर निकालना, एलटीसी बारे आवेदन मांगना, इंफ्रास्ट्रकचर लिजिंग एंड फाइनेंसिएल सर्विसस को सहयोग न देना, खंड कार्यालय में अध्यापकों का समायोजन न करना, महिलाओं से संबंधित समस्याओं का निराकरण आदि उनकी मांगों में शामिल है। इस मौके पर नैब सिंह , विकास शर्मा, श्रवण कुमार, धर्म सिंह , राजबीर धीमान, रमेश सैनी, वीना शर्मा, श्रीमति अरूा सुध, राजेंद्र गुप्ता, तिलक राज सलूजा, गुरमेल सिंह आदि भी उपस्थित थे










