बदमाशों ने की कैंटर चालक से लूटपाट
कुरुक्षेत्र. तीन युवकों द्वारा लिफ्ट लेकर एक कैंटर चालक से लूटपाट करने का मामला सामने आया है। किसी तरह कैंटर चालक उनसे छूटकर भागा और पुलिस को सूचित किया। थाना सदर पिपली पुलिस ने केस दर्ज कर जांच शुरू की है। साहब सिंह वासी सबीलपुर, छप्पर ने अपनी शिकायत में बताया कि बीती रात वह पानीपत से वापस आ रहा था। रास्ते में तीन युवकों ने उससे कुरुक्षेत्र के लिए लिफ्ट ली। उमरी के निकट पहुंचते ही उन युवकों ने उससे मारपीट शुरू कर दी थी। ये युवक कोई तेजधार हथियार लिए हुए थे। इन युवकों ने उसका मोबाइल व पर्स छीन लिया। पर्स में करीब 900 रुपए थे। इसके बाद वे लोग उसे भौरसैंदा की तरफ ले गए।
वहां जैसे ही कैंटर रोक कर वे नीचे उतरे, वह कैंटर दौड़ा लाया। पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू की है।










