बच्चों को नैतिक शिक्षा का पाठ पढाएं
कुरुक्षेत्र. एडीसी नरेंद्र सिंह ने कहा कि शिक्षक बच्चों को नैतिक मूल्य एवं गुणवत्ता से परिपूर्ण शिक्षा प्रदान करें। आज के बच्चों पर ही कल का भविष्य टिका हुआ है। वे शनिवार को धर्मजीवी इंस्टीच्यूट आफ एजुकेशन के वार्षिक उत्सव पर बोल रहे थे। बच्चों को पढ़ाई के साथ-साथ अन्य ज्ञानवर्धक जानकारियां लेनी चाहिए। हर क्षेत्र में आज चुनौती है। इन चुनौतियों का साहसपूर्वक मुकाबला करना होगा। समारोह में समाजसेवी एवं डीएवी मैनेजिंग कमेटी के राष्ट्रीय सचिव विजय सभ्रवाल, कुलदीप कक्कड़, नगर परिषद की अध्यक्षा उमा सुधा, विवेक चावला, डीएवी स्कूल की प्रिंसीपल अनिता, डा. सुरेश भोला, श्रीमती भोला, कृष्ण धमीजा, आदि मौजूद थे।










