Danik Bhaskar Logo
| 27 Editions | 9 States

Investor
Sunday, Nov 22nd, 2009, 3:47 am [IST]  

danik bhaskarदिल्ली से चोरी की गई बाइक बरामद

सोनीपत. जांच के दौरान पुलिस के हाथों एक बाइक चोर काबू आया है, जो दिल्ली से मोटरसाइकिल को चुराकर यहां बेचने की फिराक में था। इसकी पहचान कुमासपुर निवासी संदीप पुत्र नंदलाल के रूप में हुई है। इस चोरी की हुई बजाज डिस्कवर मोटर साइकिल नंबर डीएल-8एसएके-3783 को बरामद की गई है। इसे आठ सितंबर को थाना आलीपुर क्षेत्र से चोरी किया था। एसपी महेन्द्र सिहं श्योरण ने बताया कि शाम पुलिस पार्टी हल्के वाहनों की चैकिंग में कालुपुर चुंगी के निकट मौजूद थी कि संदीप इस मोटर साइकिल पर सवार वहां से संदेहास्पद परिस्थिति में गुजरा। शक होने पर जिसे जैसे-तैसे रोक कर इस से पूछताछ की तो इस बात का राज खुला कि यह बाइक दिल्ली से चोरी की थी।



दिल्ली पुलिस से संपर्क करने पर इस बात की पुष्टि हुई कि यह मोटर साइकिल थाना अलीपुर क्षेत्र से चुराई गई है। जिसका थाना अलीपुर में मामला भी दर्ज है।

  share
apne vichaar
post a comment
name:
email:
select your language:     Hindi Roman     Hindi Phonetic     English
comment:
code: