Danik Bhaskar Logo
| 27 Editions | 9 States

Investor
Sunday, Nov 22nd, 2009, 4:18 am [IST]  

danik bhaskarकविता पाठ में पूजा-मोनिका प्रथम

Matrix News

करनाल. डीएवी गल्र्स सीनियर सेकेंडरी स्कूल में धूमधाम से वार्षिकोत्सव मनाया गया। कार्यक्रम की अध्यक्षता स्कूल की प्रिंसिपल आभा गुप्ता ने की। कार्यक्रम का शुभारंभ सरस्वती वंदना से हुआ। इस अवसर पर कई प्रतियोगिताओं का आयोजन भी किया गया।

कविता पाठ प्रतियोगिता में बच्चों ने देशभक्ति, नारी उत्थान आदि विषयों पर कविताएं प्रस्तुत की। सीनियर वर्ग में पूजा आर्य प्रथम, वर्षा द्वितीय रही। जूनियर वर्ग में मोनिका प्रथम रही। नन्हे-मुन्नों ने विभिन्न रूप धारण कर सभी का मन मोह लिया। हिंदी व अंग्र्रेजी सुलेख प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। हिंदी सुलेख प्रतियोगिता में ममता प्रथम, श्वेता द्वितीय स्थान पर रही। अंग्र्रेजी सुलेख प्रतियोगिता किरण वर्मा प्रथम, वंदन गुप्ता द्वितीय रही। कार्ड बनाने की प्रतियोगिता में जूनियर वर्ग में शिवानी सोलंकी प्रथम, खूशबू द्वितीय रही। वरिष्ठ वर्ग में सपना प्रथम, अरुणा द्वितीय और पूजा ने तीसरा स्थान हासिल किया। बेस्ट आफ आल वेस्ट प्रतियोगिता में दीपिका प्रथम, मनदीप द्वितीय और संजु तृतीय रही। कार्यक्रम के अंत में प्रिंसिपल आभा गुप्ता ने पुरस्कार बांटे।

  share
apne vichaar
post a comment
name:
email:
select your language:     Hindi Roman     Hindi Phonetic     English
comment:
code: