Danik Bhaskar Logo
| 27 Editions | 9 States

Investor
Sunday, Nov 22nd, 2009, 4:35 am [IST]  

danik bhaskarनीली बत्ती वाली गाड़ी ने कइयों को रौंदा

Bhaskar News

जालंधर. मंडी फैंटनगंज गेट के पास शनिवार रात को उस समय अफरा-तफरी मच गई, जब तेज रफ्तार नीली बत्ती वाली क्वालिस गाड़ी ने एक के बाद एक कई लोगों को टक्कर मार दी। लोगों ने जब चालक को पकड़ना चाहा तो वह क्वालिस को लॉक कर भाग निकला।



थाना-3 प्रभारी जतिंदर पाल का कहना है कि क्वालिस (पीबी08-एएल-212) को कब्जे में ले लिया गया है। वहीं, गाड़ी आबकारी विभागाधिकारी की बताई जा रही है।



सिटी रेलवे स्टेशन की तरफ से शनिवार रात हूटर बजाती आ रही क्वालिस मदन फ्लोर मिल चौक की तरफ जा रही थी। पहले उसने रिक्शा में टक्कर मारी, जिसमें दो महिलाएं बैठी हुई थी। हादसे के बाद रिक्शा पलटने से चालक और दोनों महिलाएं घायल हो गई।



इसके बाद क्वालिस बर्गर की रेहड़ी से जा टकराई, जिसमें रेहड़ी मालिक नारायण शर्मा घायल हो गया। नारायण शर्मा ने बताया कि उसके ग्राहक हादसे में बाल-बाल बचे।

  share
apne vichaar
post a comment
name:
email:
select your language:     Hindi Roman     Hindi Phonetic     English
comment:
code: