Sunday, Nov 22nd, 2009, 4:39 am [IST]  

danik bhaskarबंगाल के पांच संग्दिध गिरफ्तार

Bhaskar Correspondent

sरायपुर. बस स्टैंड में संग्दिध हालत में घूम रहे पश्चिम बंगाल के पांच संदेहियों को पुलिस ने शुक्रवार रात गिरफ्तार कर लिया। उनसे पूछताछ की गई और फिर धारा 109 के तहत कार्रवाई कर उन्हें छोड़ दिया गया।



पुलिस ने बताया कि आरोपी सूर्यकांत देवधर (40), रमेश कर्माकर (26), प्रतीक मंडल (34), आनंद हलदकार (22) और रेहमान शेख (21) से जब नाम-पते पूछे गए तो उन्होंने गलत बताया। बाद में ट्रेस किया गया तो वे सभी पश्चिम बंगाल के निकले। शक के आधार पर इन्हें गिरफ्तार कर थाने ले आया गया।



आरोपी सूर्यकांत देवधर वर्तमान में श्यामनगर में रह रहा था। इसी ने बाकी चारों को बंगाल से बुलाया था और ये सेंट्रल लाज में ठहरे हुए थे। पुलिस ने थाने में इनसे नकली नोटों के बारे में भी पूछताछ की। इनके कामकाज और परिवार के बारे में भी जानकारी ली गई और फिर बाद में धारा 109 के तहत कार्रवाई कर इन्हें रिहा कर दिया गया।



पांच अन्य भी गिरफ्तार : सिविल लाइंस थाना इलाके में पुलिस ने पांच अन्य संग्दिध आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया। गिरफ्तार आरोपियों में कालू गंगवानी (30), हरीश कुमार लोढ़वानी (50), हरीश रोहरा (33), पुरषोत्तम रूपरेला (33) और सुनील शिवदसानी (40) शामिल हैं। ये सभी कोई वारदात करने की नियत से घूम रहे थे। पुलिस ने बताया कि इन पांचों के खिलाफ धारा 151 के तहत जुर्म दर्ज कर कार्रवाई की गई है।

  share
apne vichaar
post a comment
name:
email:
select your language:     Hindi Roman     Hindi Phonetic     English
comment:
code: