Sunday, Nov 22nd, 2009, 5:03 am [IST]  

danik bhaskarप्रवासी छत्तीसगढ़ियों ने किया रमन का स्वागत

Bhaskar Correspondent

rरायपुर. मुख्यमंत्री डॉ. रमन सिंह के झारखंड प्रवास के दौरान संसदीय सचिव कोमल जंघेल भी थे। गौरतलब है कि यह वही छत्तीसगढ़िया परिवार हैं जो टाटानगर में इस्पात कारखाने की स्थापना के समय छत्तीसगढ़ से जमशेदपुर गए थे और अब वहीं अपना जीवन यापन कर रहे हैं।



वहां छत्तीसगढ़ी समाज ने अपना अलग संगठन बना रखा है। प्रवासी छत्तीसगढ़ियों के स्वागत से अभिभूत मुख्यमंत्री डॉ. सिंह ने उपस्थित जन समुदाय को संबोधित करते हुए कहा कि छत्तीसगढ़ और झारखंड में सामाजिक- सांस्कृतिक दृष्टि से बहुत सी समानताएं हैं। दोनों नए राज्य हैं और दोनों ही में विकास की अपार संभावनाएं हैं। डॉ. ंिसंह ने झारखंड विधानसभा चुनाव में भाजपा की सरकार बनाने के लिए मतदान करने का आह्वान किया। उन्होंने भरोसा दिलाया कि यदि भाजपा की सरकार झारखंड में बनती है तो छत्तीसगढ़ की जन कल्याणकारी नीतियां झारखंड में भी लागू हो सकती हैं।

  share
apne vichaar
post a comment
name:
email:
select your language:     Hindi Roman     Hindi Phonetic     English
comment:
code: