Sunday, Nov 22nd, 2009, 7:24 am [IST]  

danik bhaskarकार्निवल में फिल्म फेस्टिवल भी

भास्कर न्यूज

चंडीगढ़. चंडीगढ़ कार्निवल के दौरान शहर में यूरोपियन यूनियन फिल्म फेस्टिवल आयोजित किया जाएगा। गवर्नमेंट आर्ट्स एंड म्यूजियम गैलरी, सेक्टर 10 में ऑस्ट्रिया, हंगरी, पुर्तगाल, स्पेन, जर्मनी और इटली की फिल्में दिखाई जाएंगी। इन देशों से करीब 16 फोक डांस ट्रूप के कार्निवल में भाग लेने की संभावना है।



यह कार्निवल 28 और 29 नवंबर को लेजर वैली में होने जा रहा है। इसमें हंगरी की तरफ से ‘म्यूजियम ऑफ बुडापेस्ट’ की प्रदर्शनी और फ्रांस की तरफ से लैंग्वेज व कल्चरल सेक्शन का स्टॉल लगाया जाएगा।



कार्निवल की तैयारियों का जायजा लेने के लिए होम सेक्रेटरी राम निवास ने शनिवार को कार्निवल स्थल का दौरा किया। पर्यटन विभाग की निदेशक अमनदीप कौर के मुताबिक इस वर्ष चंडीगढ़ कार्निवल में काफी कुछ नया होगा।



आईटीएफटी इंस्टीट्यूट कार्निवल में फिल्म सिटी की स्थापना करेगा। इसमें फिल्म की शूटिंग, डबिंग से लेकर इसके मंचन तक कि प्रक्रिया को दिखाया जाएगा। कार्निवल परेड में भी कई आकर्षक चीजों को जोड़ा गया है। स्कूल व कॉलेज के स्टूडेंट्स की तरफ से तैयार की गई रंग बिरंगी झांकियों के अलावा कार्निवल परेड में रॉक गार्डन की कलाकृतियों को भी प्रदर्शित किया जाएगा।



अमनदीप कौर के मुताबिक कार्निवल मं 42 स्टाल लगाए जाएंगे जिनमें एनजीओ की तरफ से तैयार किए गए उत्पाद, रेयर फोटोग्राफ, ली काबरूजिए के आर्ट वर्क, सूवेनियर शॉप को प्रदर्शित किया जाएगा। इसकी एंट्रेंस मशहूर क्राफ्ट्समैन एनके साथी ने गिटार के आकार में तैयार की है।



उनके मुताबिक 28 नवंबर को लाफ्टर चैलेंज नाइट शो में भारती सिंह उर्फ लल्ली, बनवारी लाल जोहल, बॉलीवुड एक्ट्रेस उपासना सिंह, 29 नवंबर को नॉर्थ जोन कल्चरल सेंटर की ओर से मेगा म्यूजिकल नाइट का आयोजन किया जाएगा।

  share
apne vichaar
post a comment
name:
email:
select your language:     Hindi Roman     Hindi Phonetic     English
comment:
code: