Sunday, Nov 22nd, 2009, 8:06 am [IST]  

danik bhaskarतीन को स्वाइन फ्लू

भास्कर न्यूज

चंडीगढ़/ पंचकूला/ मोहाली शनिवार को पीजीआई के एक जूनियर डॉक्टर सहित तीन मरीजों को स्वाइन फ्लू की पुष्टि हुई। इनमें से एक मरीज पंचकूला, सेक्टर-7 स्थित मोतीराम आर्या स्कूल की आठवीं कक्षा का छात्र है, लेकिन रहने वाला चंडीगढ़ का है।



शनिवार को गया स्कूल : ऐसी जानकारी मिली है कि स्वाइन फ्लू के बावजूद यह छात्र शनिवार को स्कूल गया। इस बारे में संपर्क करने पर प्रिंसिंपल यू. कपाटिया ने कहा, ‘उन्हें ऐसे किसी मामले की जानकारी नहीं है। न ही स्वास्थ्य विभाग और न ही बच्चे के पेरेंट्स ने इसकी जानकारी दी है। इस बारे में सोमवार को जांच की जाएगी। वैसे स्कूल में डॉक्टर हर रोज बच्चों को चेक कर रहे हैं।’



जबकि नोडल ऑफिसर एचसी गेरा ने बताया कि छात्र के बारे में हरियाणा के नोडल ऑफिसर को सूचित कर दिया गया है। गौरतलब है कि मोतीराम स्कूल की 10वीं कक्षा की छात्रा पल्लवी क्वात्रा की मौत स्वाइन फ्लू के चलते हो चुकी है।



मोहाली के सेक्टर-67 में रहने वाले एक युवक को भी स्वाइन फ्लू की पुष्टि हुई है। उसका इलाज चंडीगढ़ के जीएमसीएच-32 में चल रहा है। मोहाली के स्वास्थ्य अधिकारी डॉ. एस.पी. सुरिला ने बताया कि मरीज के घर टीम भेजकर पूरे परिवार को टैमी फ्लू दवा दी गई और जरूरी हिदायतें भी दी गई हैं।

  share
apne vichaar
post a comment
name:
email:
select your language:     Hindi Roman     Hindi Phonetic     English
comment:
code: