Sunday, Nov 22nd, 2009, 8:11 am [IST]  

danik bhaskarएक्ट्रेस ही नहीं, अच्छी मां व इन्सान भी कहलाऊं

प्रियंका चोपड़ा

चंडीगढ़. सिल्वर स्क्रीन पर अपने स्टाइल के जरिये पहचान बनाने वाली ‘ग्लैम डॉल’ जीनत अमान आज भी स्टाइलिश हैं। उन्हें हेवी ज्वेलरी का शौक नहीं, स्टाइलिश वॉच और सॉलिटेयर पसंद हैं। जीनत कहती हैं, शायद ही कोई महिला हो जिसे ज्वेलरी का शौक न हो, लेकिन हेवी ज्वेलरी वह सिर्फ शादी और पार्टियों में ही पहनती हैं। शनिवार को वह सेक्टर-22 तलवार सन्स में क्लासिक कलेक्शन लॉन्च करने पहुंची थीं।




जीनत ने बताया कि शादी के बाद परिवार को पूरा वक्त देना था, सो बॉलीवुड को अलविदा कह दिया। वह ज्यादा से ज्यादा वक्त अपने दोनों बेटों के साथ बिताना चाहती थीं, ताकि उन्हें बेहतर परवरिश मिले। बच्चों के लिए फिल्म लाइन छोड़ने वाली जीनत के बड़े बेटे अजान ने फिल्म मेकिंग का कोर्स किया है और एक अच्छे ब्रेक के इंतजार में है।



छोटा बेटा जहान अभी पढ़ रहा है। जीनत कहती हैं, अगर दोनों बेटे फिल्म लाइन में आना चाहते हैं, तो वह चाहेंगी कि उनके अनुभव का फायदा उठा सकें। ‘आप जैसा कोई..,’ ‘दम मारो दम..’ और ‘लैला मैं लैला..’ जैसे एवरग्रीन हिट गानों की बदौलत दर्शकों के दिलों पर राज करने वाली जीनत को तब ‘ग्लैम डॉल’ का टैग दिया गया था।



उस दौरान फिल्मों में जीनत ग्लैमर का दूसरा नाम होती थीं। उस दौर में दिए गए टैग को तहेदिल से स्वीकार करते हुए जीनत चाहती हैं, कि वह सिर्फ एक अच्छी एक्ट्रेस के रूप में ही नहीं, बल्कि एक अच्छी मां और इन्सान के रूप में भी जानी जाएं।



उन्होंने बताया कि उस दौर में जो किया उससे काफी संतुष्ट हैं और एक बार फिर अच्छे प्रोजेक्ट्स पर काम करने को तैयार हैं। ‘न जाने क्या’ उनकी आने वाली फिल्म है। तब और अब की फिल्मों पर उन्होंने कहा कि फिल्में तब भी अच्छी बनती थीं और आज भी बन रही हैं।



हां, अब फिल्मों में टेक्नोलॉजी का इस्तेमाल बढ़ गया है। आज हर एक्ट्रेस न सिर्फ खूबसूरत और ग्लैमरस है, बल्कि डांस और एक्टिंग में परफेक्ट है। इस फील्ड में आने के लिए उनकी तैयारी बेहतर है। यह जरूर है कि जीनत को ‘साइज जीरो’ फिगर पसंद नहीं।

  share
apne vichaar
post a comment
name:
email:
select your language:     Hindi Roman     Hindi Phonetic     English
comment:
code: