Danik Bhaskar Logo
| 27 Editions | 9 States

Investor
Sunday, Nov 22nd, 2009, 8:12 am [IST]  

danik bhaskarजगमगाएंगे चौक

Bhaskar Correspondent

पानीपत. शहर के बदहाल चौराहों के दिन अब फिरने वाले हैं। शहर के बड़े-छोटे चौक जहां खूबसूरत लाइटों से जगमगाएंगे, वहीं बड़े चौक में ट्रैफिक मैनेजमेंट की भी व्यवस्था की जाएगी। नगर परिषद ने सभी चौकों के सौंदर्यीकरण की योजना बनाई है। फिलहाल दो बड़े चौक की योजना सिरे चढ़ गई है।



आठ मरला चौक और असंध रोड स्थित अनेजा पेट्रोल पंप चौक पर जल्द ही कार्य शुरू होने वाला है। शहर के विधायक इन चौराहों के कार्यो का शिलान्यास करेंगे। इसके अलावा शिव चौक, किशनपुरा चौक और गुरुनानकपुरा चौक की भी योजना बनाई गई है। बड़े चौक पर दस—बारह लाख जबकि छोटे चौकों पर करीब पांच लाख रुपये खर्च होंगे।



बदलेगी रंगत



जाम और अंधेरे से जूझने वाले चौराहों की रंगत अब बदली नजर आएगी। बड़े चौक में गोल स्तंभ बनाए जाएंगे। इन पर खूबसूरत टाइल्स लगेगी। उसके बाद हाईमास्ट लाइट लगवाई जाएंगी। इससे चौराहे रोशनी से नहाते नजर आएंगे। अगर भविष्य में योजना बनी तो इन चौराहों पर मूर्ति भी लगाई जाएगी। खास बात यह है कि इन चौराहों पर स्लिप वे ट्रैफिक होगी। यानि बायीं तरफ मुड़ने के लिए चौराहे से घूमकर जाना होगा। इससे दुर्घटनाओं में तो लगाम लगेगी ही, साथ ही जाम से भी छुटकारा मिलेगा।



छोटे चौक में लगेगी टावर लाइट



शहर के छोटे चौक में सिर्फ टावर लाइट लगाई जाएगी। नगर पषिद के अधिकारियों ने बताया कि जगह कम होने के कारण यहां पर सिर्फ हाईमास्ट लाइट लगेंगी। एक लाइट की कीमत करीब सवा लाख रुपए है। हर छोटे चौराहे पर चार लाइट लगाई जाएगी।



सिर्फ एक चौक पर दिया था ध्यान



नगर परिषद ने अभी तक सिर्फ शहर के एक ही चौक का सौंदर्यीकरण किया हुआ है। यह चौक मॉडल टाउन में स्थित है। इसके अलावा सभी चौकों की हालत बदतर है। लाइट नहीं होने से चौराहे अक्सर अंधेरे में डूबे रहते हैं। वाहनों की आपाधापी ऐसी होती है कि हर समय एक्सिडेंट होने की आशंका रहती है। लेकिन नगर परिषद के प्रयास से कुछ हद तक इनसे छुटकारा मिलने की उम्मीद जगी है। प्रमुख चौराहों का सौंदर्यीकरण होने से शहर की सूरत बदल जाएगी।



फिलहाल दो चौकों के सौंदर्यीकरण की योजना सिरे चढ़ गई है। जल्द ही अन्य चौराहों पर भी काम शुरू हो जाएगा। अन्य चौराहों की योजनाएं पाइपलाइन में है। - ईश्वर वर्मा, एमई नगर परिषद

  share
apne vichaar
post a comment
name:
email:
select your language:     Hindi Roman     Hindi Phonetic     English
comment:
code: