Sunday, Nov 22nd, 2009, 8:16 am [IST]  

danik bhaskarलोगों को ठगने वाला हवलदार बर्खास्त

भास्कर न्यूज

चंडीगढ़. कमेटी के नाम पर सहयोगियों और शहर के कई लोगों से धोखाधड़ी करने वाले हवलदार रामकरण को एसएसपी सुधांशु शेखर श्रीवास्तव ने तत्काल प्रभाव से बर्खास्त कर दिया है।



विभागीय जांच में रामकरण को दोषी पाया गया है।रामकरण के खिलाफ पुलिस ने गांव अटावा के जरनैल सिंह की शिकायत पर 18 अप्रैल 2007 को सेक्टर— 39 थाने में धोखाधड़ी का मुकदमा दर्ज किया था।



पुलिस ने रामकरण के साथ उसके साथी दुकानदार कृष्ण और पवन को गिरफ्तार किया था। कृष्ण और पवन के साथ मिलकर रामकरण ने कमेटी खोली थी। इसमें कई लोगों के साथ कई पुलिसकर्मी भी शामिल थे।



सभी ने आरोप लगाया था कि पांच लाख रुपये की कमेटी में कई लोग चार लाख रुपये रामकरण और उसके साथियों के पास जमा करा चुके है। अब चुपचाप कमेटी बंद कर दी गई है।

  share
apne vichaar
post a comment
name:
email:
select your language:     Hindi Roman     Hindi Phonetic     English
comment:
code: