प्रतिबंध के संबंध में अजहर दिखाए रुचि
नई दिल्ली. बीसीसीआई के अध्यक्ष शशांक मनोहर ने कहा है कि मैच फि¨क्सग के आरोप में आजीवन प्रतिबंध का दंश झेल रहे मोहम्मद अजहरूद्दीन को इस मामले में प्रतिबंध हटाने को लेकर पहले खुद रूचि दिखाने की जरूरत है।
बीसीसीआई अध्यक्ष ने कहा यदि अजहर चाहते हैं कि उन्हें मैच फि¨क्सग के आरोप से मुक्त कर दिया जाए तो इस मसले पर उन्हें स्वयं पहल करने की जरूरत है। इस तरह मसले पर अंतिम निर्णय लेने का काम बोर्ड की वाíषक बैठक में होता है और यदि अजहर इस मामले में कोई अपील करते हैं तो उसे बोर्ड की वाíषक बैठक में सदस्यों के समक्ष रखा जाएगा।
मुरादाबाद से कांग्रेस पार्टी के कुछ सांसदों ने अजहर पर से प्रतिबंध हटाने को लेकर अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट परिषद आईसीसी के उपाध्यक्ष शरद पवार से मुलाकात की है। पवार से मुलाकात करने वालों में जतिन प्रसाद, राज बब्बर और राजीव शुक्ला शामिल हैं।
इन सांसदों ने आईसीसी उपाध्यक्ष से कहा कि कई क्रिकेटर मैच फिक्सिंग के आरोप से मुक्त हो चुके हैं और इसे देखते हुए अजहर पर से भी प्रतिबंध हटा लिया जाना चाहिए। गौरतलब है कि अजहर ने वर्ष 2000 में अपने उपर से प्रतिबंध हटाने को लेकर कोर्ट में अर्जी दाखिल कर रखी है।
अजहर ने 99 टेस्ट मैचों तथा 334 वनडे मैचों में भारत का प्रतिनिधित्व किया है। टेस्ट मैचों में अजहर ने 45 की औसत से 6215 रन बनाए हैं जबकि वनडे मैचों में उन्होंने 36.92 की औसत से 9678 रन बनाए हैं।










