Danik Bhaskar Logo
| 27 Editions | 9 States

Investor
Sunday, Nov 22nd, 2009, 2:11 pm [IST]  

danik bhaskarजब लिंडसे हुई शर्मिंदा

Bhaskar.com

लंदन. हॉलीवुड की दिलकश अदाकारा लिंडसे लोहान की अदाओं के चर्चे तो हमेशा मीडिया में छाए रहते हैं लेकिन इस बार उन्होंने कुछ ऐसा किया है जिसे जानकर आप भी चकित हो जाएंगे। फॉक्स न्यूज के मुताबिक मिन्स गर्ल्स से मशहूर हुई इस तारिका को किसी बूटीक के प्रमोशन का जिम्मा दिया गया था जिसके एवज में उन्होंने 15 हजार डॉलर की गिफ्ट ही मांग डाली ।



लिंडसे की इस डिमांड को सुनकर सभी लोग हैरत में पड़ गए। स्टोर वाले अब ये नहीं समझ पा रहे थे कि उनकी डिमांड को पूरा किया जाए या नहीं। अंत में बात यहां तक पहुंच गई कि स्टोर के कर्मचारी ने उन्हें बिना कीमत चुकाए सामान ले जाने से मना कर दिया । बूटीक से जुड़े एक व्यक्ति ने बताया कि हम पहले ही उन पर 50 हजार डॉलर खर्च कर चुके हैं और पिछले तीन वर्षों में उन्होंने अपनी शक्ल तक नहीं दिखाई ।इसलिए हम उन्हे समान देकर रिस्क नहीं ले सकते । अपने साथ हुए इस बर्ताव से लिंडसे काफी शर्मिंदा हो गईं।

  share
apne vichaar
post a comment
name:
email:
select your language:     Hindi Roman     Hindi Phonetic     English
comment:
code: