Sunday, Nov 22nd, 2009, 2:13 pm [IST]  

danik bhaskarजैक्सन का दस्ताना साढे तीन लाख डॉलर में नीलाम

Agency

Michael Jacksonन्यूयार्क। पॉप किंग माइकल जैक्सन के दस्ताने अनुमानों से कहीं ज्‍यादा कीमत में नीलाम हुए। बोली आयोजित करने वाली संस्‍था के मुताबिक जैक्‍सन के दस्‍ताने को करीब साढे तीन लाख डॉलर में नीलाम किया गया, जबकि 1979 के वर्ल्ड टूर के दौरान पहना गया जैकेट दो लाख 25 हजार डॉलर में नीलाम हुआ।



अमेरिका के न्ययार्क में हुई इस नीलामी में राक एन रोल से संबंधित कई ऐसी वस्तुओं की भी नीलामी की गई जो जैक्सन से संबंधित नहीं थी। इस नीलामी को कराने वाली कंपनी जूलियन आक्शन्स की मुख्य कार्यकारी अधिकारी डैरेन जूलियन ने जैक्सन के इस दस्ताने को 'जैक्सन का पवित्न पात्न' नाम दिया था।



उन्होंने कहा कि दस्ताने को करीब 50 हजार डॉलर में नीलाम होने का अनुमान लगाया गया था। हालांकि जैक्सन के प्रशंसकों का मानना था कि यह दस्ताना अनुमानों से कहीं अधिक कीमत में नीलाम होगा। नीलामी कंपनी ने जैक्सन की विभिन्न वस्तुओं को 80 हजार से एक लाख डॉलर में नीलाम होने का अनुमान लगाया था। लेकिन ये वस्तुएं अनुमानों से करीब 20 गुना अधिक कीमत पर नीलाम हुई।

  share
apne vichaar
post a comment
name:
email:
select your language:     Hindi Roman     Hindi Phonetic     English
comment:
code: