Sunday, Nov 22nd, 2009, 2:28 pm [IST]  

danik bhaskarऑनलाइन सेवा के लिए ओरिएंटेशन कार्यक्रम

Rakhee Jhanwar

भोपाल.स्वामी विवेकानंद लायब्रेरी में रविवार को सदस्यों को ऑनलाइन सेवा के प्रति जागरूक करने हेतु ओरिएंटेशन कार्यक्रम का आयोजन किया गया, साथ ही उसके बेहतर इस्तेमाल के तरीके भी बताए गए। सदस्यों को डाटा बेस प्रोवाइड करने वाली कंपनी इब्सिको के मैनेजर यशबीर सिंह ने विभिन्न जानकारियों से रूबरू कराया।



उन्होंने बताया कि आधुनिक लायब्रेरी अब किताबों के अलावा इंटरनेट के माध्यम से भी पठन सामग्री अपने सदस्यों को उपलब्ध करा रही है। उन्होंने बताया कि विवेकानंद लायब्रेरी ने एक माह पहले ही अपने सदस्यों के लिए ब्रिटिश लायब्रेरी की तर्ज पर ऑनलाइन डाटाबेस शुरू किया है। इसके जनरल साइंस सेक्शन में अमरिका के पहली से लेकर बारहवीं कक्षा तक विभिन्न विषयों की पूरी सामग्री मौजूद है।



इसके अलावा कंप्यूटर साइंस से संबंधित लगभग 700 कंप्यूटर मैग्जीन और जनरल उपलब्ध है। रिसर्च स्कॉलर्स के लिए विभिन्न विषयों पर तीन हजार से ज्यादा पीएचडी थिसिस भी है।इसकी मदद से सदस्य शोध कार्य कर सकते हैं। उन्होंने बताया कि हिस्ट्री सेक्शन में वल्र्ड हिस्ट्री पर मटेरियल मौजूद है। उन्होंने डाटाबेस के विशेषता बताई और यह भी बताया कि इसके जरिए छात्र ग्रुप स्टडी भी कर सकते हैं।

  share
apne vichaar
post a comment
name:
email:
select your language:     Hindi Roman     Hindi Phonetic     English
comment:
code: