मेडोना की मुहिम
लंदन. मेडोना का बच्चों के प्रति प्रेम जगजाहिर है, पहले उन्होंने मालावी से दो बच्चों को गोद लिया और वहां के बच्चों की बेहतरी के लिए कोशिश की। अब लग रहा है कि उनकी नजरे इनायत ब्राजील में तंगहाल जीवन गुजार रहे बच्चों पर हुई है। वह ब्राजील में ‘सक्सेस फॉर किड्स’ नाम से चैरिटी शुरू कर रही हैं जिससे बच्चों का कल्याण हो।
इस नेक काम के लिए वह ब्राजील के सबसे रईस शख्स इक बतिस्ता से 7 मिलियन डॉलर की चैरिटी पाने में कामयाब हुई हैं। ब्राजील प्रवास के दौरान मेडोना कई अरबपतियों और राजनेताओं के संपर्क में आईं। इससे उन्हें अपने हालिया प्रोजेक्ट के लिए काफी आर्थिक मदद मिलेगी। माना जाता है कि बतिस्ता का 7 बिलियन डॉलर का फॉच्यरून है। नए प्रोजेक्ट के वास्ते मेडोना ने 10 मिलियन डॉलर जुटाने की योजना बनाई है। इस प्रोजेक्ट की शुरुआत फिलहाल दस स्कूलों से होगी और आगे चलकर इसका आंकड़ा 150 स्कूलों तक जाएगा। इस महत्वाकांक्षी प्रोजेक्ट ‘सक्सेस फॉर किड्स’ का नाम पहले ‘स्प्रिचुएलिटी फॉर किड्स’ था। इस ट्रिप के दौरान वह अपने बॉयफ्रंेड जीसियस लज की 52 वर्षीय मां से मिलीं। रोचक बात है कि लज की मां मेडोना से एक ही वर्ष बड़ी हैं।










