Danik Bhaskar Logo
| 27 Editions | 9 States

Investor
Sunday, Nov 22nd, 2009, 2:57 pm [IST]  

danik bhaskarआठ माह तक कुर्सी पर ही बैठा रहा

एजेंसी

लंदन.381 किलो के एक विशालकाय व्यक्ति की आठ माह तक अपनी कुर्सी से चिपके रहने के बाद मौत हो गई। खतरनाक रूप से मोटे 33 वर्षीय टिलमॉन वैब अपने मोबाइल घर यानी कारवां से बाहर निकलने से डरता था कि लोग उसका मजाक उड़ाएंगे। यहां तक कि उसने अपनी कुर्सी से छोड़ने से ही इनकार कर दिया था।



नतीजा यह हुआ कि वह सीट पर ही मल-मूत्र त्यागता रहा। आखिर उसकी पत्नी ने उसके बीमार पड़ने पर सहायता के लिए पुकार की।



जब बचाव दल साउथ कैरोलिना, अमरीका स्थित उसके घर पहुंचा तो पैरामैडिक टिलमॉन की हालत देककर दंग रह गए। उसके पास से दरुगध आ रही था। उसकी कुर्सी और उसके मोबाइल कारवां को काट कर उसे बाहर निकाला गया और अस्पताल ले जाया गया। लेकिन कुछ घंटे बाद ही उसकी शादी की दूसरी सालगिरह वाले दिन मौत हो गई।टिलमॉन 15 साल तक स्कूल बस का ड्राइवर रहा। मोटापे के कारण उसे नौकरी छोड़नी पड़ी थी।

  share
apne vichaar
post a comment
name:
email:
select your language:     Hindi Roman     Hindi Phonetic     English
comment:
code: