Danik Bhaskar Logo
| 27 Editions | 9 States

Investor
Sunday, Nov 22nd, 2009, 3:20 pm [IST]  

danik bhaskarफिर आ रहा है सच का सामना

Bhaskar.com

मुंबई. विवादित सीरियल सच का सामना एक बार टीवी पर आने वाला है। जल्द ही आपको टीवी पर सच का सामना पार्ट 2 दिखाई देगा। सूत्रों का कहना है कि इस शो की तैयारियां शुरू हो चुकी हैं । स्टार इंडिया के मुख्य संचालन अधिकारी उदय शंकर ने कहा, सच का सामना काफी सफल रहा और हम इसका दूसरा भाग लेकर जरूर आयेंगे । इसकी तैयारी चल रही है लेकिन अभी कोई तारीख नहीं दी जा सकती।



राजीव होंगे एंकर!!!



सूत्रों का कहना है कि सच का सामना पार्ट 2 में एंकर के लिए राजीव खंडेलवाल का नाम फिलहाल सबसे आगे चल रहा है। हालांकि अभी तक यह पूरी तरह स्पष्ट नहीं है कि राजीव ही एंकर होंगे। सच का सामना पार्ट 1 में राजीव ने बेहतरीन एंकरिंग की थी।



विवादों से भरा रहा सच का सामना पार्ट 1



सच का सामना का कोई भी एपिसोड ऐसा नहीं रहा है जिसने कोई न कोई विवाद न खड़ा किया हो। शो में जो सवाल कंटेस्टेंट से पूछे जाते थे वो बेहद निजी और संवेदनशील हुआ करते थे। संसद से लेकर सड़क तक इस प्रोग्राम को लेकर काफी हंगामा मचा।



कई लोगों की जान चली गईं...



सच का सामना ने कई लोगों की जान ले ली। जी हां, इस सीरियल ने कई कपल्स को जहां एक दूसरे पर संदेह करने के लिए प्रेरित किया वहीं कई कपल्स ने अपने पति या पत्नी से कुछ व्यक्तिगत सवाल पुछे, और जब जवाब मन मुताबिक नहीं आया तो उन्होंने आत्महत्या कर ली या फिर सामने वाले की हत्या कर दी।

  share
apne vichaar
post a comment
name:
email:
select your language:     Hindi Roman     Hindi Phonetic     English
comment:
code: