हर रोज आतंकी हमले का खतरा : पीएम
जिनेवा.
प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह ने एक मैगजीन को दिए साक्षात्कार में कहा है कि हर रोज मुंबई जैसे आतंकी हमले का खतरा देश पर बना हुआ है। प्रधानमंत्री ने एक सनसनीखेज खुलासा करते हुए कहा है कि पाकिस्तान में बैठे आतंकी भारत के खिलाफ हमलें की योजना बना रहें है और इस संबंध में भारत की खुफिया एजेंसियों को इनपुट मिलते रहते है।
उन्होंने कहा है कि देश की खुफिया एजेंसियों से इनपुट मिल रहें है उसे देखने के बाद ऐसा लगता है कि भारत के खिलाफ आतंकी हर रोज किसी ना किसी प्रकार के बड़े हमले की योजना बनाते रहते है।










