पुणे. सचिन तेंदुलकर एक बार फिर वार करते हुए शिव सेना के नेता संजय राउत ने कहा है कि सचिन महान हैं, पर महाराष्ट्र से ज्यादा नहीं| सचिन के बयान 'मुंबई पूरे भारत की है' पर फिर से बवाल उठाते हुए शिव सेना ने मास्टर ब्लास्टर को तीखे शब्दों में कहा है कि मुंबई महाराष्ट्र को क्रिकेट के चोक्कों-छक्कों से नहीं बल्कि कड़े संघर्ष के बाद मिली थी|
शिव सेना ने सुनिल गावस्कर को सच्चा मराठी कहते हुए अपने अखबार सामना के ज़रिए कहा कि सचिन ने मुंबई को पूरे भारत का बताकर सभी मराठियों की भावनाओं को आहत किया है।
शिव सेना के सांसद संजय राउत ने कहा जिस तरह सौरव गांगुली को बंगाली होने पर नाज़ है उसी तरह सचिन तेंदुलकर को भी मराठी होने पर गर्व होना चाहिए| द्रविड़ भी मराठी है पर वो कर्नाटक के प्रति वफादार है|
बोर्ड पर निशाना साधते हुए राउत ने कहा, बीसीसीआई एक निजी संस्था है| सचिन बीसीसीआई के लिए खेलते हैं भारत के लिए नहीं| यही नहीं सचिन की तुलना गावस्कर से करते हुए राउत बोले कि सचिन ने कभी किसी अपने राज्य के खिलाडी कि मदद नहीं की| कोई और तो दूर की बात, सचिन ने तो अपने दोस्त विनोद काम्बली का ही कभी साथ नहीं दिया|
गौरतलब है इससे पहले शिव सेना प्रमुख बाल ठाकरे ने भी सचिन कि ऐसे ही कड़े शब्दों में निंदा कि थी| जिसके बाद बीसीसीआई ने शिव सेना की भर्त्सना की थी|










