सचिन आए रैंकिंग में ऊपर
दुबई. भारत में भले ही शिव सेना मास्टर ब्लास्टर की टांग खिंचाई में लगी है, पर अपने उम्दा प्रदर्शन के दम पर सचिन तेंदुलकर आईसीसी की टेस्ट रैंकिंग में ऊपर आए हैं| सचिन अपनी रैंकिंग में सुधार करते हुए इंग्लैंड के केविन पीटरसन के साथ 15वें पायदान पर हैं|
सचिन के साथ ही भारत की दीवार के रूप में मशहूर राहुल द्रविड़ पांच पायदान की छलांग लगाते हुए 21वें पायदान पर आ गए हैं| रविवार को जारी हुई ताज़ा टेस्ट रैंकिंग में गौतम गंभीर को एक स्थान के नुकसान के बाद रैंकिंग में तीसरे पायेदान पर आगए हैं| भारत के कप्तान महेंद्र सिंह धोनी 30वें स्थान पर हैं|
श्रीलंका के महेला जयवर्धने अपने दोहरे शतक की मदद से टेस्ट रैंकिंग में पहले स्थान पर हैं| अपने करियर में पहली बार जयवर्धने रैंकिंग में टॉप पर पहुंचे हैं|










