गीता जयंती महोत्सव में सामाजिक और धार्मिक संस्थाओं का होगा अहम योगदान
कुरुक्षेत्र& कुरुक्षेत्र में चल रहे गीता जयंती महोत्सव में केडीबी व एनजेडसीसी के अलावा सामाजिक और धार्मिक संस्थाओं का अहम योगदान होगा। सांस्कृतिक कार्यक्रम से दर्शकों का मनोरंजन किया जाएगा तो कथा और रास लीला के जरिए उन्हें भगवान के निकट लाने का प्रयास होगा। डीसी पंकज अग्रवाल ने बताया कि पुरुषोतम पुरा बाग में श्री जयराम विद्या पीठ २२ से २८ नवंबर तक भागवत कथा का आयोजन करेगी। इस दौरान शांति यज्ञ व चिकित्सा शिविर जारी रहेंगे। गीता धाम में २६ नवंबर को गीता महायज्ञ और अगले दिन श्लोकोचारण व पेंटिंग प्रतियोगिता होगी। इसी दौरान इस्कान सीकरी चौक की अग्रवाल धर्मशाला में भागवत कथा, ज्योतिसर में गीता यज्ञ व ब्रह्मïसरोवर की उत्री परिक्रमा पर गीता प्रदर्शनी लगाएगा। इसी जगह प्रजापिता ब्रह्मïकुमारी इश्वरीय विश्वविद्यालय भी शिव गीता प्रदर्शनी आयोजित करेगा। इसी तट पर ब्रह्मïपुरी अन्न क्षेत्र दोपहर २ से ७ व शाम ७ से १० बजे रास लीला आयोजित करेगा। २७ नवंबर को प्रेरणा धात्री मातृ समारोह आयोजित करेगी। २५ नवंबर को सुबह ११ बजे महंत प्रभात पुरी कन्या स्कूल में सहायता समारोह होगा। मंगलवार २४ नवंबर को उत्तरी परिक्रमा पश्चिमी ब्रह्मï सरोवर पर राज्य स्तरीय प्रदर्शनी का उदघाटन होगा। शाम ६ बजे श्री राम भारत कला केंद्र कुरुक्षेत्र उत्सव पर डांस ड्रामा पेश करेगा। २५ नवंबर सुबह ९ बजे को श्री कृष्ण संग्रहालय में राज्य स्तरीय गीता श्लोकोचारण प्रतियोगिता होगी। १०.३० पर केयू के सीनेट हाल में समाजिक द्वंद्वों के संदर्भ में भीष्म का जीवन दर्शन पर संगोष्ठïी होगी और ११ बजे पुरुषोतम पुरा बाग में पटियाला के कलाकार प्रस्तुति देंगे और शाम को अग्रिहोत्री बदर्स की भजन संध्या होगी।










