कुरुक्षेत्र के मैदान पर हुई रासलीला
कुरुक्षेत्र& ब्रह्मïसरोवर के पश्चिमी तट पर वृंदावन से आए कलाकारों ने रासलीला का मंचन कर श्री कृष्ण की बाल लीलाओं का मंचन किया। बाल कृष्ण के जीवंत अभिनय में सूर दास के पद मैया मोरी मैं नहीं माखन खायो और मोहे चांद लेदे मेरी मैया के दृष्यों को देख लोगों के मस्तक श्रद्धा से झुक गए। महिलाएं बाल कृष्ण की शरारतों को देख भाल विहील हो गई। श्री ब्रह्मपुरी अन्नक्षेत्र आश्रम ट्रस्ट की ओर से आयोजित संगीतमयी रासलीला स्वामी देवकीनंदन एवं बंधु वृंदावन वाले ने बृजभाषा में रसीले भजनों व संवादों से लीला को जींवत कर दिया। कुरुक्षेत्र विकास बोर्ड के सीईओ आर.के. सिंह ने दीप प्रज्ज्वलित कर लीला का शुभारंभ किया। इस मौके पर प्रधान गंगा बिशन गुप्ता दिल्ली, सचिव सत्य प्रकाश गुप्ता, कोषाध्यक्ष सतीश मित्तल, विनोद गर्ग, नेम कुमार जैन, राजकुमार मित्तल, सुनील गर्ग, शुभम गर्ग मौजूद थे।
हरिओम तायल, जयभगवान कैथल, राकेश गोस्वामी, हरि सिंह तंवर, पंडित जयसिया राम गौतम उपस्थित रहे।










