रमन बने परशुराम सेवादल के प्रदेश प्रवक्ता
लाडवा& शहर के प्रमुख समाजसेवी रमन पुरोहित को उनके उत्कृष्टï सामाजिक कार्यों के लिए भगवान परशुराम सेवादल का प्रदेश प्रवक्ता नियुक्त किया गया। रमन ने बताया कि उन्होंने १९९९ में कारगिल में घायल हुए सैनिकों के लिए संवेदनशील द्रास क्षेत्र में जाकर सेना के डाक्टरों के साथ मिलकर घायल सैनिकों की सेवा की थी। लाडवा में आकर युद्ध में शहीद हुए परिवारों को आर्थिक लाभ पहुंचाने के उद्देश्य से प्रधानमंत्री राहत कोष के लिए एक लाख रुपए लोगों से चंदा मांगकर जुटाए। २००१ में गुजरात में आए भयंकर भूकंप में मारे गए लोगों के लिए आसपास के क्षेत्र के लोगों से उनके लिए राहत सामग्र्री भिजवाई।










