Danik Bhaskar Logo
| 27 Editions | 9 States

Investor
Sunday, Nov 22nd, 2009, 11:20 pm [IST]  

danik bhaskarसवाल भी जनता के और जवाब भी

Matrix News

कुरुक्षेत्र& रविवार को मल्टी आर्ट कल्चरल सेंटर में जेसीआई की ओर से पीपल पार्लियामेंट कार्यक्रम के तहत शहर में बढ़ रहे ट्रेफिक व प्रदूषण पर जनता की राय ली गई और उनकी राय से ही समाधान ढूढें गए। पहली बार अनोखे इस प्रयोग से जहां लोगों को यह महसूस हुआ कि जेसीआई ने उन्हें मंच दिया है बल्कि यह भी लगा कि उनके पास हर समस्या का समाधान भी है। रविवार देर शाम तक चले इस कार्यक्रम में डीएसपी भूपेंद्र सिंह राठी ने पुलिस की ओर से और रोड सेफ्टी एसोसिएशन के महासचिव एसएचएस पुरी ने जनता की ओर से समस्या का समाधान बताया। जेसीआई प्रधान देवेंद्र मेहता, चेयरमैन मुकेश पाहवा, रजिस्ट्रार एमके मोदगिल, सचिव नवीन परुथी ने कार्यक्रम में सार्थक भूमिका निभाई। विशिष्टï अतिथि जनकल्याण संस्था कपिलमुनि के विष्णु गोयल रहे।

इस कार्यक्रम में मुख्य रूप से डा. मुरारी लाल सैनी, डा. अरुण केसरवानी, डा. जेएस यादव, डा. शालिनी शर्मा, हर्ष कुमार, समाजसेवी देवेंद्र राणा, मंदीप गोल्डी, अंजू छाबड़ा, राजेश्वर गोयल, डा. संजय, लेक्चरर डा. कुलदीप, जगरूप सिंह एडवोकेट, राकेश अग्रवाल, एमएल शर्मा, पवन गोयल, मनोज परुथी, रमेश जग्गी, अंकुर जोशी, अशोक भारद्वाज, अमन चीमा, रणजीत सिंह, दर्शनलाल पाहवा व कई गणमान्य लोगों ने सवाल पूछे। सवाल दागने वाले अधिकतर बुद्धिजीवियों ने कहा कि शहर से अतिक्रमण हटाया जाना चाहिए, मेन मार्केट में वन वे ट्रेफिक की व्यवस्था की जाए, ओवर राइडिंग, फिक्स टाइम आफ हेवी व्हीकल, आटो में छह पैसंजेर से अधिक नहीं होने चाहिए, रेड लाइट पर ट्रेफिक पुलिस की डयूटी व चालान, सारे शहर में दुकानों के सामने यैलो लाइन लगाई जाए, इसके बाहर कोई गाड़ी खड़ी है तो चालान काटा जाए। सभी आटो के पीछे ब्लिंकर लाइट होनी चाहिए। शहर के व्यस्त चौक पर सीसीटीवी कैमरे लगाए जाएं। सभी रेलवे फाटक पर ट्रेन के आने जाने के समय ट्रेफिक पुलिस की डयूटी लगाई जाए। खास बात यह है कि इस कार्यक्रम में यह बात निकलकर आई कि यदि जनता खुद अपना सहयोग करे तो ट्रेफिक की समस्या का काफी हद तक समाधान हो सकता है। डा. मुरारीलाल सैनी की बाजार के लिए दिए गए सुझाव और डा. जेएस यादव व डा. शालिनी शर्मा के सुझावों की खासी प्रशंसा की गई। कार्यक्रम में समाजसेवी संस्था मदद के सदस्यों ने भी शिरकत कर अपनी बात कही। संस्था के संस्थापक अध्यक्ष देवेंद्र राणा, वरिष्ठï उपाध्यक्ष मंदीप गोल्डी, उपाध्यक्षा अंजू छाबड़ा, सक्रिय सदस्य राजेश्वर गोयल, डा. संजय ने जेसीआई के पदाधिकारियों को जनता से जुड़े इस कार्यक्रम को कराने के लिए बधाई दी।

  share
apne vichaar
post a comment
name:
email:
select your language:     Hindi Roman     Hindi Phonetic     English
comment:
code: