अध्यात्मिक ज्ञान का होना जरूरी
ढांड& मानव उत्थान सेवा समिति द्वारा गांव कौल की अग्रवाल धर्मशाला में सत्संग का आयोजन किया गया, जिसमें मानव धर्म आश्रम पूंडरी की संचालिका साध्वी केसर बाई ने प्रवचनों व भजनों से उपस्थित श्रद्धालुओं को मंत्र मुग्ध कर दिया। प्रवचन करते हुए केसर बाई ने बताया कि हमें अध्यात्मिक विद्या का ज्ञान प्राप्त करना चाहिए।
जो संसारिक पठन पाठन से प्राप्त नहीं होता। जिस के बाद हम अपने मन को वश में रख सकते हैं। उन्होंने बताया कि ईश्वर सभी के हृदय में समाया हुआ है। भगवान को प्राप्त करने के लिए मन से स्मरण करना चाहिए। इस मौके पर हरीराम, राजकुमार, धर्म सिंह, माम चंद, रोणक राम, सिंगारा, नरेश, पवन गोयल, अमरनाथ चूहड़माजरा, सरोज गोयल, प्रकाश, करेशनी देवी, कंचन, दर्शना देवी, कमला, मिनाक्षी गोयल मौजूद थे।










