अधर में लटका चौपाल का निर्माण
राजौंद& उप-तहसील के सेरधा गांव में पिछड़ा वर्ग समाज की चौपाल का निर्माण 2000 से अधर में लटका हुआ है। समाज के लोगों के लिए चौपाल सपना बनकर रह गई है। कई ग्रामीणों ने बताया कि -2000 में तत्कालीन चौटाला सरकार में मुख्य संसदीय सचिव रामपाल माजरा द्वारा पिछड़ा वर्ग चौपाल का उद्घाटन किया गया था जो मात्र एक कमरे के बनाकर ही अधर में छोड़ दिया गया। ग्रामीणों ने बताया कि किसी ने भी पिछड़ा वर्ग की इस चौपाल की सुध नहीं ली। ग्रामीणों को चौपाल के उद्घाटन हो जाने से उम्मीद जागी थी कि वह भी अपने सामूहिक कार्यों हेतु चौपाल का उपयोग कर सकेंगे, परंतु चौपाल आज भी लोगों के लिए एक कल्पना बनी हुई है। ग्रामीणों ने बताया कि इस चौपाल में कमरों के लिए भरी गई नींव को छोड़कर कुछ भी नहीं हुआ। ग्रामीणों की मांग है कि चौपाल के अधूरे कार्य को पूरा करवाया जाए ताकि लोग अपने सामूहिक भवन का उपयोग कर लाभ उठा सके।










