राष्टï्र एवं समाज सेवा पुनीत कार्य
सीवन & राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय सीवन में एनएसएस की दोनों यूनिट का एक दिवसीय विशेष शिविर का आयोजन किया गया। इसका शुभारम्भ प्रधानाचार्य पूनम कालड़ा ने किया। शिविर में भाग ले रहे स्वयं सेवकों को राष्ट्रीय सेवा योजना के महत्व के बारे में जानकारी देते हुए प्राचार्या पूनम कालड़ा ने कहा कि इस योजना के माध्यम से छात्र स्वयं को राष्ट्र सेवा एवं समाज सेवा जैसी पुनीत कार्यों से जोड़ता है। उन्होंने कहा कि अधिक से अधिक संख्या में राष्ट्रीय सेवा योजना के शिविरों में भाग लेकर इसमें दी जा रही शिक्षाओं पर चलते हुए देश के एक आदर्श नागरिक के रूप में राष्ट्र के नवनिर्माण में अपना योगदान दे। राष्ट्रीय सेवा का सपना राष्ट्रपिता ने देखा था। जो युवाओं को चरित्र- निर्माण की शिक्षा देकर उन्हें देश के जिम्मेदार नागरिक बनाना चाहते थे। आज स्वयं सेवकों ने विद्यालय के प्रांगण में घास की सफाई , फूलो के लिए क्यारियों की तैयारियांं, मैदान को समतल किया।










