जर्सियां और राशन वितरित किया
कुरुक्षेत्र& कुरुक्षेत्र-ढांड रोड पर स्थित नामचर्चा घर में डेरा सच्चा सौदा सरसा के संस्थापक संत शाह मस्ताना जी महाराज के जन्ममाह के उपलक्ष्य में ब्लॉक कुरुक्षेत्र की साधसंगत की ओर से 45 विद्यार्थियों को जर्सियां व जुराबें तथा 30 जरूरतमंद परिवारों को मासिक घरेलू राशन व वस्त्र वितरित किए गए। कार्यक्रम में पुलिस निरीक्षक सुधीर तनेजा ने बतौर मुख्यातिथि शिरकत की। उन्होंने मानव भलाई कार्यो की प्रशंसा करते हुए कहा कि संत गुरमीत राम रहीम सिंह जी इन्सां के दिशा-निर्देशानुसार साधसंगत द्वारा किए जा रहे समाज भलाई कार्य भविष्य में भी जारी रहने चाहिए। जिससे अन्य जरुरतमंद परिवारों की मदद हो सके। इससे पूर्व कार्यक्रम में पंहुचने पर ब्लॉक भंगीदास प्रो. आरके चौहान ने मुख्यातिथि को पुष्पगुच्छ भेंट करके स्वागत किया। चौहान ने साधसंगत द्वारा किए गए कार्यो की विस्तृत जानकारी भी दी। इस मौके पर ब्लॉक स्तरीय नामचर्चा कार्यक्रम का भी आयोजन किया गया।
कार्यक्रम में जिला 15 मैंबर रामसरण, कृपाराम, ज्ञानीराम, शहरी भंगीदास अमृतलाल, सात सदस्य रूढ़ सिंह, शाह सतनामजी ग्रीन एस वैल्फेयर फोर्स विंग के सदस्य सुभाष इन्सां, सिंचाई विभाग के डिप्टी कलैक्टर मदनलाल, हरी सिंह, प्रो. शशि आंनद ने विशेष रूप से सहयोग किया। इस अवसर पर काफी संख्या में साध-संगत मौजूद रही।










