Danik Bhaskar Logo
| 27 Editions | 9 States

Investor
Sunday, Nov 22nd, 2009, 11:33 pm [IST]  

danik bhaskarवुशु प्रतियोगिता में खिलाडिय़ों ने दिखाया दम

Matrix News

कुरुक्षेत्र& महाराणा प्रताप स्कूल में आयोजित जिला वुशु प्रतियोगिता के विभिन्न आयुवर्गों में खिलाडिय़ों ने दमखम दिखाया। इस प्रतियोगिता में जिले भर से कुल ३५० खिलाडिय़ों ने हिस्सा लिया। प्रतियोगिता संपन्न होने के बाद विजेता खिलाडिय़ों को पुरस्कृत भी किया गया। सब जूनियर के १८ किलोवर्ग में रोहित ने स्वर्ण पदक हासिल किया। २० किलो भारवर्ग में अक्षय ने अपना जलवा दिखाते हुए सोना झटका। २० से २४ किलो भारवर्ग में विकास ने पहला स्थान प्राप्त किया। २८ से ३२ किलोभार वर्ग में आशीष ने स्वर्ण पदक प्राप्त किया। इस प्रतियोगिता के समापन अवसर पर मुख्य अतिथि नप अध्यक्षा उमा सुधा रही। मुख्यअतिथि उमा सुधा ने कहा कि खेलों का हमारे जीवन में महत्वपूर्ण योगदान रहता है। अगर विद्यार्थी जीवन से खेलों को हटा दिया जाए तो विद्यार्थी ऊर्जावान नहीं बने रह सकते। इस अवसर पर एमएस चौहान, श्याम सिंह छोक्कर, सौरभ चौधरी, रोशन लाल, राजीव वत्स, विरेंद्र रावत, धर्मसिंह और ईश्वर सहित कई गणमान्य अतिथि मौजूद रहे।

रविंद्र और मनीषा खेल दिवस पर रहे अव्वल: पिहोवा& डीएवी स्कूल में वार्षिक खेल दिवस का बड़ी धूमधाम से मनाया गया। प्रतियोगिता में सौ से लेकर 1500 मीटर तक की रिले रेस, लेग रेस, भाला फैंक, लांग जंप, शाट पुट, डिस्क थ्रो सहित कई खेलों को शामिल किया गया। विभिन्न आयु वर्गों के 600 छात्रों ने अपनी प्रतिभा के जौहर दिखाए। लड़कों में सर्वश्रेष्ठ खिलाड़ी का खिताब रविंद्र ग्रेवाल ने व छात्राओं में मनीषा श्योकंद ने सर्वश्रेष्ठ खिलाड़ी का खिताब जीता। इस मौके पर स्कूल की छात्राओं ने हरियाणवी नृत्य प्रस्तुत कर दर्शकों की वाह वाह लूटी। स्कूल की छठी कक्षा की छात्रा प्रेरणा का नृत्य भी अति प्रशंसनीय रहा। इस मौके पर स्कूल के प्राचार्य एनसी बिंदल ने कहा कि बच्चों को पढ़ाई के साथ साथ खेलों मे भी भाग लेना चाहिए। खेलों से स्वस्थ शरीर में ही एक स्वस्थ दिमाग का वास होता हैं। उन्होंने बताया कि पिछले एक माह के दौरान स्कूल में विभिन्न तरह की कई प्रतियोगिताएं आयोजित करवाई जा चुकी हैं। कार्यक्रम के अंत में मुख्यअतिथि चीफ जस्टिस आयकर कोर्ट ने नरेश सैनी ने बच्चों को पुरस्कार देकर उनके बेहतर भविष्य की कामना की। इस मौके पर स्कूल के स्टाफ सहित छात्रों के अभिभावक मौजूद थे।

सौ मीटर दौड़ में तक्षम ने बाजी मारी: शाहाबाद& शाहाबाद के सतलुज वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय के प्राइमरी विंग में दौड़, खो-खो व कबड्डी प्रतियोगिताओं का आयोजन किया गया, इसमें विद्यालय के लगभग 150 विद्यार्थियों ने प्रतिभागिता की। प्ले वे की सौ मीटर की दौड़ प्रतियोगिता में तक्षम ने पहला स्थान पाया, जबकि रोहित ने दूसरा तथा मनन घुम्मन ने तीसरा स्थान प्राप्त किया। इसी प्रतियोगिता में नर्सरी कक्षा के यश ने पहला, आकाश ने दूसरा और जागृति ने तीसरा स्थान प्राप्त किया। केजी के आर्यन ने पहला, यश ने दूसरा और कनन ने तीसरा स्थान पाया। पहली कक्षा के रोहित ने पहला, संजू ने दूसरा तथा प्रिंस ने तीसरा स्थान हासिल किया। दूसरी कक्षा के निखिल ने पहला, अमनदीप दूसरा तथा अभिषेक ने तीसरा स्थान पाया। इसी प्रतियोगिता में तीसरी कक्षा के सुजीत ने पहला, नवजीत ने दूसरा और राहुल ने तीसरा स्थान प्राप्त किया। चौथी कक्षा में यशपाल ने पहला, अंजलि ने दूसरा तथा प्रिंस ने तीसरा स्थान प्राप्त किया। पांचवी कक्षा में साहिल ने पहला, किरण ने दूसरा, शुभम ने तीसरा स्थान प्राप्त किया। कबड्डी प्रतियोगिता में चौथी कक्षा के विद्यार्थियों ने बाजी मारी। खो-खो प्रतियोगिता में पांचवी कक्षा की टीम ने बाजी मारी। इससे पहले कार्यक्रम की शुरुआत स्कूल के प्राचार्य डा. आरएस घुम्मन ने दीप प्रज्जवलित करके की। उन्होंने कहा कि हार-जीत कोई महत्व नहीं रखती बल्कि विद्यार्थियों को इन प्रतियोगिताओं से प्रेरणा लेकर भविष्य के लिए तैयार रहना चाहिए। इस अवसर पर संतोष घुम्मन, मनिन्द्र सिंह घुम्मन, सतिन्द्र सिंह पीटीआई, ललित शर्मा, संजीता, हरप्रीत, कंगन, अणु, नीतू, दीया सहित भारी संख्या में लोग मौजूद थे।

सजे धजे बच्चें ने किया अदाओं से मंत्रमुग्ध: इस्माइलाबाद& विकास भारती हाई स्कूल में नन्हें मुन्नों के बीच फैंसी ड्रैस प्रतियोगिता हुई। इस प्रतियोगिता में नन्हें मुन्नों ने विभिन्न परिधान में सजधज कर अपनी अदाओं से सबको मंत्रमुग्ध कर दिया। इस प्रतियोगिता में केजी कक्षा के अभय ने पुलिसमैन की ड्रैस पहनकर पहला, सन्नी शर्मा ने श्रवण कुमार के परिधान में दूसरा तथा चेतना शर्मा ने मदरटरेसा की पोशाक पहनकर तीसरा स्थान हासिल किया।

जबकि एलकेजी कक्षा के मन्न कोचर ने दुल्हन की ड्रैस में प्रथम, राहुल ने भगवान कृष्ण की पोशाक पहनकर द्वितीय व शिवम ने सिंग इज किंग की ड्रैस में तृतीय स्थान पाया। वहीं अमन व सोम्या को सांत्वना पुरस्कार देकर पुरस्कृत किया गया। इस प्रतियोगिता में निर्णायक मंडल में अम्बाला की कीर्ति व सिम्मी रही।

इस मौके पर स्कूल के प्रिंसिपल केएल कोचर ने कहा कि इस तरह की प्रतियोगिताओं से बच्चों का स्टेज पर आने का मनोबल बढ़ता है। ऐसे आयोजनों से एक दूसरे से आगे बढऩे की कोशिश में बच्चों की प्रतिभा निखर कर सामने आती है। इस अवसर पर बच्चों की अविभावकों के अलावा स्कूल स्टाफ मौजूद था।

  share
apne vichaar
post a comment
name:
email:
select your language:     Hindi Roman     Hindi Phonetic     English
comment:
code: