मतदान आज प्रशासनिक तैयारियां पूरी
भास्कर न्यूज & जैसलमेर
नगरपालिका के सोमवार 23 नवंबर को होने वाले मतदान के लिए सभी प्रशासनिक व्यवस्थाएं पूर्ण कर ली गई है। जिला निर्वाचन अधिकारी रामनिवास ने बताया कि नगरपालिका के मतदान के लिए 32 मतदान केन्द्रों की स्थापना की जा चुकी है।
जिला निर्वाचन अधिकारी मीणा ने बताया कि निर्वाचन आयोग के निर्देशानुसार 23 नवंबर सोमवार को सुबह 8 बजे से शाम 5 बजे तक नगरपालिका जैसलमेर क्षेत्र के 26 हजार 809 मतदाता अपने मताधिकार का प्रयोग कर सकेंगे। उन्होंने बताया कि नगरपालिका में निष्पक्ष, स्वतंत्र एवं शांतिपूर्ण मतदान संपन्न करवाने के लिए सभी प्रशासनिक तैयारियां पूर्ण कर ली गई है। उन्होंने बताया कि कानून एवं शांति व्यवस्था बनाए रखने के लिए एरिया एवं जोनल मजिस्ट्रेट के साथ ही पुलिस बल तैनात है।
उन्होंने बताया कि सोमवार 23 नवंबर को सुबह ठीक 8 बजे मतदान प्रक्रिया प्रारंभ कर दी जाएगी तथा
नियत समय शाम 5 बजे
मतदान प्रक्रिया समाप्त कर दी
जाएगी। मतदान समाप्ति अर्थात शाम
5 बजे से पूर्व मतदान केन्द्र के
समक्ष खड़े समस्त मतदाताओं
को पीठासीन अधिकारी द्वारा पंक्ति
के अंतिम मतदाता से प्रारंभ करते
हुए स्वयं के हस्ताक्षरित स्लिपें
वितरित की जाएगी। उन्होंने बताया
कि मतदान केन्द्र में मतदाताओं
के अतिरिक्त कोई भी व्यक्ति
निर्वाचन आयोग अथवा अन्य
वैद्य प्रवेश पत्र के बिना प्रवेश नहीं कर सकेगा।










