Sunday, Nov 22nd, 2009, 11:37 pm [IST]  

danik bhaskarघंटियाली वितरिका की टेल में नहीं आ रहा है पानी

Matrix News

भास्कर न्यूज & नाचना

क्षेत्र की घंटियाली वितरिका में वरियता का पानी 36 घंटे बीतने के बाद भी अंतिम छोर तक नहीं पहुंचा है। जिसके कारण अंतिम छोर पर बैठे किसान काश्त करने से वंचित हो रहे हैं। प्राप्त जानकारी के अनुसार घंटियाली वितरिका सिस्टम में 20 नवंबर को सुबह 8 बजे पानी छोड़ा गया था तथा जिसके 36 घंटे बीतने के बाद भी अंतिम छोर के डीडब्ल्यूएम व जीटीएम माइनर में पानी नहीं पहुंचा पाया है। जिससे इन माइनरों के किसानों को पहली बारी की तरह दूसरी बारी में भी पानी नहीं मिलने का डर सता रहा है। आमतौर पर इन दोनों माइनरों में 15-=16 घंटे बाद पानी पहुंच जाता है। लेकिन इस बार 36 घंटे बीत जाने के बाद भी पानी नहीं पहुंचने पर मायूस किसान काफी परेशान है। किसान भलाराम जाट ने बताया कि इस सिस्टम में घंटियाली माइनर व राडूवाला माइनर की टेल पर पानी नहीं पहुंचा है। उन्होंने बताया कि वितरिका की 6 के.एम. से 16.50 के.एम. के बीच जगह-=जगह साइफनों द्वारा पानी चोरी की जाती है। इस वितरिका के सभी मोगे तोड़-=फोड़ कर निर्धारित आकार से बड़े तथा गहराई में लगाए गए हैं। इस वितरिका में मोगों के आगे कच्चे बंधे लगाए हुए हैं। जिन्हें किसान द्वारा आज तक नहीं हटाया गया है। उन्होंने नहर विभाग पर आरोप लगाते हुए बताया कि विभाग ने इन सभी बातों की जानकारी है। मगर विभाग द्वारा अब तक कोई कार्रवाई नहीं की गई है। जिसका खामियाजा किसानों को भुगतना पड़ रहा है।

ञ्चअधिशाषी अभियंता व सहायक अभियंता मौके पर गए हैं तथा अवैध लगे बंधों व साइफनों को हटाने की कार्रवाई कर रहे हैं। रविवार को अंतिम छोर तक पानी पहुंच जाएगा।

बलदेवराम चौधरी, चीफ, इंगांनप

  share
apne vichaar
post a comment
name:
email:
select your language:     Hindi Roman     Hindi Phonetic     English
comment:
code: