Danik Bhaskar Logo
| 27 Editions | 9 States

Investor
Sunday, Nov 22nd, 2009, 11:37 pm [IST]  

danik bhaskarशहर में अनपढ़ता हटाओ रैली निकाली

Matrix News

रोहतक & शिवाजी कालोनी स्थित एमटीएफसी एजुकेशन सोसाइटी द्वारा समाज से अनपढ़ता को समाप्त करने के लिए रैली निकाली। एमटीएफसी स्कूल के बच्चों ने इसमें शिरकत की। कार्यक्रम की अध्यक्षता एचडीएफसी बैंक के मैनेजर हरीश ने की। सोसाइटी प्रधान नरेश ढल ने बताया कि सोसाइटी के सदस्य काफी लंबे समय से अनपढ़ता को हटाने के लिए काम कर रहे हैं। अनपढ़ता से जूझ रहे बच्चों को स्कूल में पढ़ाया जा रहा है। यह बच्चे या तो कूड़ा उठाते हैं या फिर भीख मांगने का कार्य करते हैं। कई समाजसेवी इस काम में उनकी सहायता कर रहे हैं। यूनिट सदस्या सपना कुमारी ने कहा कि जो भी बच्चा शिक्षा से वंचित है, उसे सोसाइटी पढ़ाने का हरसंभव प्रयास करेगी।

  share
apne vichaar
post a comment
name:
email:
select your language:     Hindi Roman     Hindi Phonetic     English
comment:
code: