खेतों से मोटरें चोरी
पुलिस चाहे कितने ही दावे कर ले लेकिन उनकी कार्यप्रणाली इतनी लचर है कि चोर आसानी से वारदातों को अंजाम दे रहे हैं। शनिवार रात चोरों ने खेतों से ट्यूबवैलों के लिए लगाई बिजली की मोटरों को चोरी कर लिया। किसान ज्ञान सिंह निवासी अमीशाह व जुगराज सिंह निवासी सिधवां ने बताया कि वे रविवार सुबह जब खेतों में पानी लगाने गए तो उन्होंने देखा कि ट्यूबवैल के लिए लगाई गई मोटरें गायब थीं। उन्होंने कहा कि इस तरह की वारदातें आसपास के गांवों में पहले भी हो चुकी हैं, लेकिन चोर अभी तक पुलिस के हत्थे नहीं चढ़े हैं। उन्होंने पुलिस अधिकारियों से मांग की कि क्षेत्र में रात की गश्त बढ़ाई जाए और आरोपियों को जल्द से जल्द काबू कर सख्त कार्रवाई की जाए।










