बंद मकान में चोरी
पंचकूला. स्थानीय पुलिस चोरों के सामने बौनी नजर आ रही है। घरों और दुकानों के लगातार ताले टूट रहे हैं। इस बार चोरों ने सेक्टर-17 में एसपी वाटस के बंद मकान (नंबर135) को निशाना बनाया। ताले तोड़कर 25 हजार रुपये, नौ तोले सोने के गहने, महंगी विदेशी घड़ियां और कैमरा ले गए।
वाटस परिवार समेत शुक्रवार को पटियाला गए थे। रविवार सुबह 10 बजे पड़ोसियों ने उन्हें फोन पर इसकी सूचना दी। इसके बाद वह लौटे। उन्होंने बताया कि चोरों ने पूरे मकान की तलाशी ली। अलमारियों को तोड़कर पूरा सामान ले गए। गौरतलब है कि शनिवार रात सेक्टर-9 में कंप्यूटर शोरूम से चोरी हुई थी। यहां से करीब 50 लाख रुपये का सामान गायब है। इससे पहले सेक्टर-11 में एक शोरूम में चोरी हो चुकी है।
चंडीगढ़ में प्लाट और घरों में चोरीराम दरबार फेज—2 में मोहम्मद शेख के प्लॉट में शनिवार रात चोरी हो गई। यहां से दो हैंड ग्राइंडर दो हैंड ग्रिल मशीनें, पाइप कॉटर और कुछ जरूरी कागजात गायब हैं। इसके अलावा सेक्टर—40 के सुजीत सिंह और दो अन्य
लोगों के घरों से सात सिलेंडर और बैटरी इनवर्टर चोरी हो गया। सभी जगह ताले तोड़कर चोरों ने हाथ साफ किया। पुलिस ने मुकदमे दर्ज कर लिए हैं।
-










