लुधियाना से खाली हाथ लौटी पुलिस
चंडीगढ़. फर्जी इंस्टीटच्यूट और जाली सर्टिफिकेट बांटने वाले रैकेट के सदस्यों को गिरफ्तार करने के लिए लुधियाना गई स्पेशल क्राइम इन्वेस्टिगेशन टीम को खाली हाथ लौटना पड़ा। पुलिस टीम रविवार तड़के आरोपी गुरविंदर को साथ लेकर लुधियाना के एक प्राइवेट स्कूल में पहुंची थी।
यहां से पुलिस को स्कूल संचालक और बोर्ड ऑफ हायर सेकेंडरी, दिल्ली के पूर्व कर्मचारी को दबोचना था। लेकिन पुलिस रेड की भनक आरोपी को पहले ही लग चुकी थी, सो वह फरार हो गया। पुलिस अब उस आरोपी का गैर जमानती वारंट हासिल करेगी।
-










