कैसे मिलेगा दूध, दही, दाल
चंडीगढ़. शहर में फ्लेक्सिबल कंटेनर्स (ट्रांसपेरेंट प्लास्टिक से बने लिफाफे) के इस्तेमाल पर रोक लगी तो दूध, दही, दाल, ब्रेड जैसे खाद्य पदार्थो की सप्लाई कैसे होगी? दूसरे राज्यांे से फ्लेक्सिबल कंटेनर्स में पैक होकर आने वाले सामान को कैसे रोक सकंेगे? देश के किसी अन्य शहर मंे फ्लेक्सिबल कंटेनर्स के इस्तेमाल पर रोक नहीं है तो चंडीगढ़ में ही इस पर पाबंदी क्यों लगाई जा रही है?
शहर के विभिन्न व्यापारिक संगठनों ने चंडीगढ़ प्रशासन की ड्राफ्ट नोटिफिकेशन पर कुछ ऐसी ही आपत्तियां दर्ज की हैं। पॉलीथीन कैरी बैग्स के बाद फ्लेक्सिबल कंटेनर्स के इस्तेमाल पर रोक लगाने के लिए प्रशासन ने 6 अक्टूबर को ड्राफ्ट नोटिफिकेशन जारी की थी।
इस नोटिफिकेशन पर 6 दिसंबर तक आपत्तियां मांगी गई हैं। अब तक करीब दस व्यापारिक संगठन प्रशासन को इस नोटिफिकेशन के खिलाफ आपत्तियां भेज चुके हैं।
क्यों लग रही है रोक
फलेक्सिबल कंटेनर्स पर रोक के लिए जारी की गई प्रशासन की ड्राफ्ट नोटिफिकेशन के मुताबिक चंडीगढ़ में जुलाई, 2008 से कैरी बैग्स के इस्तेमाल, स्टोरेज, उत्पादन, आयात, ब्रिकी व ट्रांसपोर्टेशन पर रोक है।
लेकिन दुकानदार फ्लेक्सिबल कंटेनर को कैरी बैग के तौर पर इस्तेमाल कर रहे हैं। फ्लेक्सिबल कंटेनर भी पॉलीथीन की तरह नॉन बायोडिग्रेडेबल हैं और पर्यावरण के साथ-साथ इंसानों व जानवरों की सेहत के लिए हानिकारक हैं। इनसे गटर व सीवरेज भी जाम होते हैं।
इसलिए चंडीगढ़ में पॉलीथीन व प्लास्टिक कैरी बैग्स के साथ-साथ फलेक्सिबल कंटेनर्स के इस्तेमाल, उत्पादन, बिक्री, आयात, ट्रांसपोर्टेशन व स्टोर करने पर रोक रहेगी।










