1.63 करोड़ में बिका जैक्सन का दस्ताना
न्यूयॉर्क. दिवंगत पॉप किंग माइकल जैक्सन का एक चमकीला दस्ताना 350000 डॉलर यानी लगभग एक करोड़ 63 लाख रुपए में नीलाम हुआ है। इन दस्तानों को पहनकर माइकल ने पहली बार मूनवॉक डांस किया था।
यह दस्ताना माइकल जैक्सन से संबंधित उन 70 वस्तुओं में से एक है, जिन्हें न्यूयॉर्क में नीलामी के लिए रखा गया है। इसे हांगकांग के एक बिजनेसमैन ने खरीदा। इसके अलावा माइकल की एक जेकेट 225000 डॉलर यानी लगभग एक करोड़ पांच लाख रुपए में नीलाम हुई।
‘कॉन्टेक्ट म्यूजिक’ के मुताबिक, जैक्सन ने वर्ष 1983 में मोटाउन की 25वीं वषगार्ंठ पर आयोजित एक टीवी स्पेशल प्रोग्राम में इस दस्ताने को पहनकर मूनवॉक डांस किया था और खूब वाहवाही लूटी थी।










