Monday, Nov 23rd, 2009, 6:37 pm [IST]  
danik bhaskarबदला लेने को आतुर हैं फेडरर
Agency

roger fedrerलंदन. विश्व के नंबर एक खिलाड़ी रोजर फेडरर एटीपी वर्ल्ड टूर फ़ाईनल्स में लोकल हीरो एंडी मरे से अपना हिसाब बराबर करना चाहेंगे। पिछले वर्ष शांघाई में संपन्न हुए इसी प्रतिष्ठित टूर्नामेंट के ग्रुप स्टेज में फेडरर को मरे के हाथों हार झेलनी पड़ी थी।

स्विस खिलाड़ी फेडरर को मरे के हाथों 6-4, 6-7, 5-7 की करारी हार के बाद प्रतियोगिता से बाहर होना पड़ा था। इस जीत के साथ ही मरे ने एटीपी टूर फ़ाईनल्स में फेडरर की दो साल की बादशाहत खत्म कर दी थी।

मरे पहले भी फेडरर को धूल चटा चुके हैं। इस स्कोटिश खिलाड़ी का विश्व के महानतम खिलाड़ी फेडरर के खिलाफ बेहतरीन 6-3 का रिकॉर्ड है। आखिरी बार दोनों धुरंधरों की भिड़ंत सिनसिनाटी में हुई थी।

जीत के साथ आघ़ाज़

लंदन. एटीपी वर्ल्ड टूर फ़ाईनल्स में शुरुआत करते हुए विश्व नंबर एक टेनिस खिलाड़ी रोजर फेडरर को अपनी पहली जीत पाने के लिए पसीना बहाना पड़ा| रविवार को हुए मैच में फेडरर ने स्पेन के फर्नान्डो वर्दास्को को 4-6, 7-5, 6-1 से शिकस्त दी|

मैच का पहला सेट अपने नाम करने वाले वर्दास्को की ज़ोरदार आग़ाज़ ने फेडरर को इस प्रतिष्ठित टूर्नामेंट से बाहर भेजने की पूरी भूमिका बाँध दी थी| पर फेडरर ने शानदार वापसी करते हुए ने दूसरा सेट जीतते हुए मैच पर पकड़ बना ली|

फेडरर की बादशाहत को अभी नडाल कड़ी चुनौती दे रहे हैं| जुआन डेल पोत्रो से यूएस ओपन में मिली हार के बाद से फेडरर अपने पूरे रंग में नहीं दिखे हैं| इसके बाद फेडरर को पेरिस और बासेल में भी शिकस्त झेलनी पड़ी थी|

वर्दास्को के करियर का ये पहला एटीपी वर्ल्ड टूर फ़ाईनल्स मुकाबला था|

मरे भी जीते

एंडी मरे ने भी जीत के साथ आघ़ाज़ करते हुए एटीपी वर्ल्ड टूर फ़ाईनल्स के पहले मुकाबले मे यूएस ओपन विजेता जुआन डेल पोत्रो को 6-3, 3-6, 6-2 से पराजित किया। 

  share
apne vichaar
post a comment
name:
email:
select your language:     Hindi Roman     Hindi Phonetic     English
comment:
code: