झरिया. झारखंड विधानसभा चुनाव में कांग्रेस के उम्मीदवार सुरेश अग्रवाल के लिए प्रचार करने पहुंची बॉलीवुड अभिनेत्री महिमा चौधरी की रैली में कांग्रेस और भाजपा कार्यकर्ता आमने-सामने आ गए। जिसके कारण कांग्रेस के कार्यकत्ताओं को चोट आई और महिमा चौधरी की गाड़ी को बुरी तरह क्षतिग्रस्त कर दिया है।
महिमा चौधरी ने बताया कि विपक्ष के कार्यकत्ताओं ने हमला कर दिया। जिसके कारण उन्हें काफी बुरा लगा। बॉलीवुड की इस कलाकार ने बताया कि उनकी गाड़ी को तोड़ दिया गया है। उनके साथ पहली बार ऐसा हुआ है।










