लंदन। ब्रिटेन के आतंकवाद निरोधक अधिकारियों ने पश्चिमोत्तर इलाके में इस महीने चलाये गए अभियान में पकडे चार लोगों के खिलाफ आतंकवादी गतिविधियों में लिप्त रहने का आरोप लगाया है।
लंदन पुलिस ने सोमवार को बताया कि चारों आरोपियों को वेस्ट मिनिस्टर शहर के मजिस्ट्रेट की अदालत में पेश किया गया। इनमें शामिल इसरार हुसैन मलिक पर आतंकवादी गतिविधियों को अंजाम देने तथा बाकी तीन लोगों मुनीर अहमद फारूकी और मैथ्यू न्यूटोन पर अन्य आतंकवादी कार्रवाईयों में मदद करने का आरोप लगाया गया है।
इन सभी लोगों को 16 नवंबर को चलाए गए आतंकवाद निरोधक अभियान के तहत गिरफ्तार किया गया था। पुलिस ने बताया कि एक 62 वर्षीय व्यक्ति को बिना किसी आरोप के रिहा कर दिया गया।










