Monday, Nov 23rd, 2009, 3:31 pm [IST]  
danik bhaskar'लश्‍कर' फिर कर सकता है भारत पर हमला
Agency

lashkar can attack india againइस्लामाबाद। मुंबई में पिछले वर्ष 26 नवम्बर को हुए आतंकवादी हमले में शामिल पाकिस्तान का आतंकवादी संगठन लश्करे तैयबा भारत के लिए अभी भी बडा खतरा बना हुआ है और यह भविष्य में फिर कोई बडा हमला कर सकता है।



लश्करे तैयबा के एक पूर्व सदस्य ने अपना नाम गुप्त रखने की शर्त पर कहा कि ''मुझे यह नहीं मालूम कि लश्कर भारत में मुम्बई आतंकवादी हमले जैसा कोई बडा हमला दोहराएगा या नहीं लेकिन मैं यह पक्के तौर पर कहा सकता हूं कि जब तक कश्मीर का मुद्दा नहीं सुलझता तब तक उसके आतंकवादी भारतीयों को चैन से नहीं रहने देंगे।''



इस्लामी गतिविधियों में शामिल लश्कर के पूर्व सदस्य ने कहा कि लश्कर का मुख्य उद्देश्य कश्मीर को आजादी दिलाना है। यह उसकी सर्वोच्च प्राथमिकता भी है। इसके आतंकवादी जब भी नमाज अदा करते हैं तो वह अल्लाह से कश्मीर को आजाद कराने की दुआ करते हैं। शिकागो और इटली में संदिग्ध लश्कर सदस्यों की हाल में हुई गिरफ्तारी से यह साबित हो गया है कि इस संगठन ने अपना तंत्न पूरे विश्व में फैला लिया है लेकिन अभी भी इसका मुख्य निशाना भारत ही बना हुआ है।



गौरतलब है कि लश्करे तैयबा की स्थापना अफगानिस्तान में 1980 के दशक में सोवियत संघ की सेना से मुकाबला करने वाले इस्लामी लडाकों द्वारा की गई थी। इसमें शामिल आतंकवादियों ने 1990 के दशक में कश्मीर में भारतीय सेना के खिलाफ हमले शुरू कर दिए।

  share
apne vichaar
post a comment
name:
email:
select your language:     Hindi Roman     Hindi Phonetic     English
comment:
code: