Danik Bhaskar Logo
| 27 Editions | 9 States

Investor
Tuesday, Nov 24th, 2009, 2:41 am [IST]  

danik bhaskarएटक 10 दिसंबर को करेगी हड़ताल

भास्कर न्यूज & पटिय

पीएसईबी इंप्लाइज फेडरेशन(एटक) सर्कल पटियाला ने कुछ मांगों के संबंध में 10 दिसम्बर की हड़ताल करने का निर्णय लिया है। इस संबंध में फैडरेशन के नेता जनरैल सिंह चौंदा ने बताया कि कर्मचारियों के स्केलों में वेज फार्मूलेशन कमेटी के साथ हुए समझौते के अनुसार वार्षिक तरक्की की दर 3.5 करने, तरक्की से मिलती दो सलाना प्रमोशन बरकरार रखने, वर्कचार कर्मचारियों के स्केल लागू करने, पटियाला सर्कल में टू टाइर सिस्टम संगठन को बगैर विश्वास में लिए लागू करने के विरोध करने व मैनेजमेंट द्वारा ज्वाइंट फोरम के साथ किए समझौते लागू करवाने के लिए यह हड़ताल की जा रही है। उन्होंने मांग की है कि स्केलों की त्रुटियां दूर की जाएं, मृतक कर्मचारियों के आश्रितों को नौकरी का हक दिया जाए व अन्य मानी गई मांगों को तुरंत लागू की जाए तथा बिजली कर्मचारियेां के कैटागिरी वाइस स्केल व भत्तों का फैसला किया जाए।

  share
apne vichaar
post a comment
name:
email:
select your language:     Hindi Roman     Hindi Phonetic     English
comment:
code: