स्वस्थ शरीर के लिए योग से अच्छा साधन नहीं
मंडी आदमपुर. सदलपुर के समराथल हाई स्कूल में चल रहे योग शिविर में रविवार को योग शिक्षक ओमप्रकाश सिहाग ने विद्यार्थियों को पेट, नाक, कान, सिरदर्द के साथ-साथ सांस के रोगों से बचाने वाले प्राणायामों की विस्तृत जानकारी दी। सिहाग ने कहा कि पहला सुख निरोगी काया होता है तथा मनुष्य के शरीर को स्वस्थ रखने के लिए योग से अच्छा कोई साधन नहीं है। उन्होंने बताया कि योगासनों का अभ्यास करते समय हमें श्वास पर ध्यान केंद्रित करना चाहिए। इस अवसर पर कुलदीप जाजूदा, महेंद्र खिलेरी, प्रीतम भादू, जवाहर लाल, धोलूराम सैनी, सुरेश गोदारा, विनोद बेरवाल, पूनमचंद, प्रेस सचिव कृष्ण खिलेरी सहित अनेक साधक उपस्थित थे।










