Danik Bhaskar Logo
| 27 Editions | 9 States

Investor
Wednesday, Dec 2nd, 2009, 2:38 am [IST]  

danik bhaskarफोन फ्रैं डशिप ने ली शिवानी की जान

Bhaskar News

पटियाला. भादसों के उद्योगपति लितेश बांसल की पत्नी शिवानी बांसल की हत्या की वजह आखिरकार फोन फ्रै ंडशिप बनी। फोन पर पनपे प्रेम में शिवानी इतनी दीवानी हुई कि पति को नींद की गोलियां देकर 28 लाख रुपए लेकर भाग गई। प्रेमी ने इतनी बड़ी रकम देखी तो नीयत खराब हो गई और उसने शिवानी को ठिकाने लगा दिया।



प्रेमी संजीव कालड़ा और उसके दोस्त उमेश पाठक को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। उनसे 25.30 लाख रुपए भी बरामद कर लिए गए हैं। यह खुलासा एसएसपी रणबीर सिंह खटड़ा ने मंगलवार को प्रेस कांफेंस में किया।



एसएसपी खटड़ा ने बताया कि जिस दिन शिवानी के गायब होने की सूचना मिली थी, उसी दिन उनके हाथ कुछ सुराग लगे थे। उन्हीं के आधार पर वह मामले की तह तक पहुंचे। एसएसपी के अनुसार, लुधियाना के संजीव कालड़ा से शिवानी की फोन पर बात होती थी।



फोन पर ही दोनों में प्रेम संबंध बन गए। इसी बीच शिवानी का पति से किसी बात पर झगड़ा हुआ। संजीव ने इस बात का फायदा उठाया और शिवानी को घर से भागने के लिए राजी किया।



पुलिस की कहानी के अनुसार, संजीव ने शिवानी को कहा था कि वह घर से कुछ रुपयों की व्यवस्था करके चले। शिवानी को 25 नवंबर की रात भागना था। इसलिए उसने रात को लितेश के खाने में नशे की गोलियां मिला दीं। हालांकि शिवानी ने घर से भागने से पहले ही 2.5 लाख रुपए की व्यवस्था कर ली थी, किंतु उसी दिन लितेश ने घर में 25 लाख रुपए लाकर रखे थे।



शिवानी ने उन रुपयों को भी बैग में भर लिया। प्लान के अनुसार संजीव दोस्त उमेश पाठक के साथ इनोवा में रात के दो बजे भादसों पहुंचा और शिवानी को लेकर कुल्लू-मनाली की ओर जाने लगा। अभी तक संजीव को सिर्फ इतना पता था कि शिवानी के पास 2.5 लाख रुपए हैं। रास्ते में संजीव को पता चला कि शिवानी के पास 28 लाख रुपए हैं तो उसकी नीयत खराब हो गई। उमेश के साथ मिलकर संजीव ने कार में ही शिवानी का गला दबा दिया और झाड़ियों में फेंक दिया।



एसएसपी ने बताया कि संजीव के खिलाफ दिल्ली में भी ठगी का मामला दर्ज है। संजीव वहां एक महिला वंदना डोगरा से भी 5 लाख रुपए ठग चुका है। एसएसपी के अनुसार, पहला सुराग शिवानी के घर के पास के टेलर से मिला।



टेलर ने बताया कि शिवानी ने तीन सूट सिलाए थे और कहा था कि उसे 24 तारीख को शादी में जाना है। सूट सिलने में देरी होने पर उसने कई बार उसे फोन किया था। दूसरा सुराग लुधियाना के बार क्ले बैंक से मिला।
संजीव बार क्ले बैंक का 3.70 लाख डिफॉल्टर है और दो दिन पहले ही उसने शिवानी के पैसों से उस बैंक में पैसे जमा कराए थे। शिवानी के परिजनों की ओर से लितेश बांसल पर लगाए गए आरोपों को एसएसपी ने सिरे से नकार दिया है।

  share
apne vichaar
post a comment
name:
email:
select your language:     Hindi Roman     Hindi Phonetic     English
comment:
code: