Sunday, Dec 6th, 2009, 6:50 pm [IST]  
danik bhaskarभाई नहीं देखता मेरी पारी: सचिन
Agency

sachin tendulkarनयी दिल्ली. सचिन तेंदुलकर जब बल्लेबाजी करते हैं तो पूरा भारत टीवी के सामने नजरें गड़ाये बैठता है लेकिन एक शख्स ऐसा भी है जो उनके मैचों का सीधा प्रसारण देखने की बजाय लंबी ड्राइव पर जाना पसंद करता है ।



यह और कोई नहीं बल्कि इस चैम्पियन बल्लेबाज का बड़ा भाई अजीत है जिनके साथ वह खेल के हर पहलू पर चर्चा करते हैं ।



तेंदुलकर ने कहा ,‘‘ वह मेरे मैच नहीं देखता । मेरे दोस्तों ने बताया है कि वह अकेले लंबी ड्राइव पर चला जाता है जहां कोई रेडियो नहीं हो । वह मैच खत्म होने के बाद ही लौटता है ।’’ उन्होंने कहा ,‘‘ वह रिकार्डिंग देखता है । उसके बाद वह और मैं बात करते हैं कि मैने कहां गलतियां की और कहां सुधार किया जा सकता है ।’’ उन्होंने कहा ,‘‘ मैं रोज शाम उससे बात करता हूं और हम यही बात करते हैं कि मैच के लिये कैसे तैयारी करनी है और किन गलतियों को नहीं दोहराना है । स्कूली क्रिकेट से मैं ऐसा ही करता आ रहा हूं ।’’ अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट में 20 बरस पूरे करने वाले तेंदुलकर ने अपनी पत्नी अंजलि को भी धन्यवाद दिया जिसने उनके लिये अपने मेडिकल कैरियर को तिलांजलि दे दी ।



तेंदुलकर ने एक न्यूज चैनल से कहा ,‘‘ मैं अपने जज्बात चेहरे पर जाहिर नहीं कर सकता । लेकिन वह जानती है कि मैं क्या महसूस कर रहा हूं और क्या कहना चाहता हूं । वह समझती है ।’’

  share
विचार:

apne vichaar
post a comment
name:
email:
select your language:     Hindi Roman     Hindi Phonetic     English
comment:
code: